hanumaan shiv ram bhakti tulsidas vibhishan sharan prem saralta saral ramcharit manas bapuji ashram morari bapuji katha saral virender zte rawal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
hanumaan shiv ram bhakti tulsidas vibhishan sharan prem saralta saral ramcharit manas bapuji ashram morari bapuji katha saral virender zte rawal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 2 दिसंबर 2009

श्री हनुमान जी , श्री विभीषण जी और तुलसीदास जी अद्भुत प्रेमाभक्ति और स्वीकारोक्ति

हनुमान जी तो ज्ञानी और प्रेमी भक्तों के शिरोंमणि है। विभीषण जी शरणागत भक्तो के लिए एक पूर्ण आदर्श हैं ।

वैसे तो श्री राम जी से इनकी निकटता ही इनकी महानता को दर्शाता है । लेकिन उनकी निश्छल बातें सहज ही हमें आकर्षित करती हैं और हमारा मन कह उठता है कि हम अपने आपको बहुत धार्मिक समझते हैं पर जो इश्वर को परम प्रिय है वो शिव जी जब ख़ुद हनुमान जी बनकर आते हैं तो कितनी सरल वाणी में इश्वर से बात करते हैं और अपने आप को एकदम तुच्छ मानकर जीवन निर्वाह करते हैं। गोस्वामी तुलसीदास भी वैसे इसी श्रेणी में आते हैं .रामचरित मानस जैसा अद्वितीय ग्रन्थ रच दिया जिस पर ख़ुद शिव जी हस्ताक्षर कर गए और "सत्यम शिवम् सुन्दरम " लिखकर चले गए ।

तुलसी दास जी का अपने बारे में विचार , जो उनकी सरलता की महिमा बताता है।
"तिन्ह माह रेख प्रथम जग मोरी ,धींग धर्मध्वज धंधक धोरी "
इन पंक्तिओं का अर्थ है कि "धर्म के नाम पर जो अपना स्वार्थ सिद्ध करने हेतु सबसे ऊँचा झंडा उठा कर रखते है उनमे मेरे प्रथम स्थान है। " अब अगर हमने रामचरित मानस बनाया होता तो शायद सात पुश्तों तक royality लेते और अपने आपको इश्वर भी घोषित करने में देर नही लगाते ।

परम पूज्य हनुमान जी कहते हैं भगवान् राम से
"एक मैं मंद मोहबस कुटिल हृदय अज्ञान- पुनि प्रभु मोहि बिसारेउ दीनबंधु भगवान् ।"
एक तो मैं वैसे ही मोह के वश हूँ और ऊपर से कठोर ह्रदय और अज्ञानी और इस पर हे नाथ आप प्रभु ने भी मुझे भुला दिया ।
लंका में विभीषण जी को तो हनुमान जी इतना तक कह देते हैं
"कहहु कवन मैं परम कुलीना , कपि चंचल सब ही विधि हीना ,
प्रातः लेही जो नाम हमारा ,ताहि तेहि दिन न मिले अहारा ,"
हे विभीषण जी मैं कौन सा परम कुलीन हूँ । जाती से बन्दर हूँ और वो भी भक्ति के सब साधनों से हीन हूँ , हमारी दशा ही ऐसी है कि जो सुबह हमारा नाम ले तो उस दिन उसको खाना भी न मिले । फ़िर भी इश्वर कृपा से इतना नाम और सामर्थ्य है ।

विभीषण जी कि सरलता तो बिल्कुल ही प्रणाम करने योग्य है ।
वो लंका में हनुमान जी से कहते है ।
"तामस तनु कछु साधन नाही प्रीती न पद सरोज मन माहि "
एक तो मेरा राक्षसी शरीर है ऊपर से श्री राम के चरण कमलो में प्रेम भी नही है ।
फ़िर भगवान् राम से जब भेंट होती है तो राम जी को ही बोलते हैं
"नाथ मैं निशिचर अति अधम सुभाऊ ,शुभ आचरनु कीन्हेउ नही काहू ,
सहज पाप प्रिय तामस देहा ,जथा उलुकेही तम पर नेहा ।"
हे राम मैं अति नीच स्वाभाव का राक्षस हूँ और मैंने कोई शुभ व्यवहार भी नही किया है , मेरी पाप में सहज ही रूचि है वैसे ही जैसे उल्लू कि अंधेरे में होती है । "

अब इतनी सरलता मेरे जैसे स्वघोषित धार्मिक (ढोंगी ) लोगो के लिए पर्याप्त है ।
इसीलिए जय श्री राम ,जय श्री कृष्ण

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...