krishan arjun vansh chandr vansh shiv bhrama srishti hindi hindu blog bhakti zte saral virender rawal dharmik abhimanyu yudhishthir subhadra lord ramayan mahabharat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
krishan arjun vansh chandr vansh shiv bhrama srishti hindi hindu blog bhakti zte saral virender rawal dharmik abhimanyu yudhishthir subhadra lord ramayan mahabharat लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 30 नवंबर 2009

वंशावली -भाग चार ( भगवन कृष्ण और अर्जुन वंश )


वैसे तो भगवान् कृष्ण और अर्जुन चन्द्रवंश में ही आते है परन्तु कालांतर में कृष्ण जी यदुवंश और अर्जुन पुरुवंश या कुरुवंश में माने जाते हैं । परन्तु कौरव और पांडव भरत के वंशज माने जाते हैं ।

ब्रह्मजी के नौ मानस पुत्रो में से एक ऋषि अत्री को हम सब जानते हैं । उनकी पत्नी सती अनसूया को भी सभी धार्मिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति जानते ही हैं । इनमे ब्रह्म जी के अंश से चंद्रमा का जन्म हुआ । देवगुरु ब्रहस्पति की पत्नी तारा और चन्द्रमा से बुध का जन्म हुआ । बुध और इला से पुरुरवा का जन्म हुआ ।
इला एक शापित स्त्री थी । जो वास्तव में एक पुरूष था । वो महाराजा मनु का पुत्र था और उसका नाम था राजा सुद्युम्न । वो राजा एक बार एक वन में शिकार खेलने गया । शिव जी और माता पार्वती उस वन में विहार कर रहे थे । माता पार्वती के संकोच को दूर करने के लिए शिव जी ने कहा कि शिव जी के अलावा कोई भी पुरूष इस वन में प्रवेश करेगा वो स्त्री हो जाएगा ।
तब भगवन शिव के श्राप से राजा सुद्युम्न एक स्त्री हो गए और इनका पड़ा इला । इला और बुध का पुत्र हुआ -पुरुरवा । पुरुरवा और अप्सरा उर्वशी के विवाह से विजय आदि छः पुत्र हुए

अब यहाँ से यदुवंश और पुरुवंश शुरू होता है
पुरुरवा और उर्वशी के विजय और आयु आदि छः पुत्र हुए ,
आयु के पुत्र हुए नहुष जो एक बार इंद्र भी बन गए थे पर देवी शची और सप्तर्षि के श्राप के कारन पदच्युत हो गए थे । नहुष के बेटे हुए ययाति , ययाति के देवायनी से दो पुत्र हुए यदु और तुर्वशु । ययाति के शर्मिष्ट से पुरु आदि तीन पुत्र हुए । पुरु सबसे छोटे थे । यदुवंश में श्री कृष्ण हुए और पुरुवंश में अर्जुन हुए ।

यदुवंश
यदु से बारहवी पीढ़ी में में विदर्भ हुए । विदर्भ से इक्कीसवीं पीढ़ी में सात्वत्त हुए । सात्वत्त के पुत्र हुए वृशनी और अन्धक । अन्धक पीढ़ी में देवकी जी हुई । वृशनी के पड़ पोते का नाम भी वृशनी ही था । इस पडपोते के दो बेटे हुए । चित्ररथ और श्वाफल्क । श्वाफल्क से तीन पीढ़ी बाद सत्यकी हुए ।
चित्ररथ से आठ पीढ़ी बाद वासुदेव जी हुए और उनके पुत्र हुए
भगवान् श्री कृष्ण
भगवन श्री कृष्ण >प्रद्युम्न >अनिरुद्ध >वज्रनाभ
अब इससे आगे का आप ख़ुद भी ग्रंथों से सन्दर्भ ले सकते हैं । वैसे यदुवंश अभी भी चल रहा है यादवों या अहीरों के नाम से ।

अर्जुन वंश
राजा पुरु से ही शुरू करते हैं । पुरु की उन्नीस वे पीढ़ी में रैभ्य का जन्म हुआ । रैभय से दुष्यंत , और फ़िर दुष्यंत
और शकुन्तला से राजा भरत । भारत ने दत्तक पुत्र भरद्वाज को राजा बनाया जो बहुत विवादस्पद था राज परिवार के लिए , परन्तु भारत ने योग्यता के अनुसार चुनाव किया ।
भरद्वाज के ब्रह्तक्ष्त्र ,उनके हस्ती ( हस्तिनापुर इन्ही के नाम से बना ) हस्ती के अज्मीध फ़िर चार पीढ़ी बाद कुरु
जिनके नाम से आगे वाली सारे पीढ़ी कुरुवंश या कौरव कही जाने लगी । फ़िर कुरु से चौदह पीढ़ी बाद शांतनु और देवापी दोनों भाई हुए । देवापी बड़े थे पर वो तपस्या के लिए चले गए । जब भगवान् कल्कि जन्म लेंगे तब वे फ़िर प्रगट होंगे। शांतनु के बेटे भीष्म पितामह ,चित्रांगद और विचित्रवीर्य हुए ।
विचित्रवीर्य >पांडू >अर्जुन >अभिमन्यु >परीक्षित >जन्मेजय
फ़िर जन्मेजय के बाद छब्बीसवीं पीढ़ी में रजा क्षेमक अन्तिम राजा हुए .

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...