prarthna ishdev shri hari narayan bapuji guruji sadguru shiv mata parvati lakshmi laxmi saraswati shri ganesh sheshnaag narad bhakti saral virender zte saralkumar hindi hindu blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
prarthna ishdev shri hari narayan bapuji guruji sadguru shiv mata parvati lakshmi laxmi saraswati shri ganesh sheshnaag narad bhakti saral virender zte saralkumar hindi hindu blog लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 फ़रवरी 2010

प्रार्थना - इष्टदेवो से

कभी कभी मुझे लगता हैं कि हम सब सारे सुख आनंद और संतुष्टि ही चाहते हैं और इसके लिए हमने अलग अलग साधन बनाये हैं । सारा जीवन हम इसी लिए तो दम मारकर काम करने में लगे रहते हैं । इसके लिए हमारे जीवन में प्रार्थना अहम् भाग हैं । मैंने अपनी सारी प्रार्थनाओं को text रूप देने की कोशिश की हैं । मैं शुरुवात करता हूँ यहाँ से :-


हे श्री हरि !
आप बताएं की मैं आपके भक्तो की लिस्ट में स्थान रखता हूँ की नहीं । हे प्रभु अगर नहीं तो प्लीज़ मुझे अपनी इस favourite list में डाल लीजिये । अगर आप नहीं डालेंगे तो मेरा तो सारा जीवन व्यर्थ माना जाएगा । हे प्रभु , हमें भी शीघ्रातिशीघ्र कोई बहाना बनाकर बस मुक्त कर दीजिये । हममे कहाँ ताकत हैं । बल्कि जो दुःख आपने पहले दिए हम तो उन्हें ही झेलने के काबिल नहीं थे । हे इश्वर बस अब तो दया करो .

हे गुरु जी !
क्या मैं आपके सतशिष्यो की लिस्ट में हूँ या नहीं । मैं जानता हूँ की इतनी बड़ी उपलब्धि के मैं योग्य नहीं हूँ । ऊपर से कर्म भी उस तरह के नहीं हैं की आपको पसंद आ सकूँ । ना ही पूरी श्रधा और तत्परता हैं , फिर भी बस आपकी दया के सहारे ही पार होना चाहता हूँ । हे बापूजी , मुझे बस आप स्वीकार कर ले तो जीवन के महान और वास्तविक उद्देश्य की प्राप्ति हो जाए और फिर कुछ पाना शेष ना रहे । और जन्म जन्मान्तरण का झमेला समाप्त हो जाए। हालाँकि यह सत्य हैं की मैं इस कृपा के योग्य नहीं हूँ ।

हे शिव !
हे भोलेनाथ , कृपया ऋषि अगस्त्य जैसो की सूची में मुझे शामिल कर लीजिये जिन पर आपने करुना कर राम भक्ति का दान कर दिया । आप जैसे सहज ही कृपा कर देने वाले इष्टदेव तो कोई दुसरे हो ही नहीं सकते क्योंकि आप मेरे इष्टदेव का करुण प्राकट्य हैं ।

हे माता महालक्ष्मी ,
मैं ये तो नहीं कहता की मुझे धन के भण्डार दे , या सारी सृष्टि का वैभव दे । ये सब तो आप बिना भक्ति के भी दे देती हैं पर उसके बाद फिर ये सब व्यर्थ हो जाता हैं क्योंकि देह तो अवश्य नष्ट होंगी । मुझे तो बस इतनी ही कृपा देना की मैं कभी भी आपके वशीभूत होकर अपने इष्टदेव श्री हरि से विमुख ना हो जाऊं । बस जैसे आपके आधार श्री हरि नारायण हैं वैसे ही हम भी उन्हें ही वरण करें ।

हे माता पार्वती,
हे जगदम्बा , आप सिर्फ अपनी दृढ इच्छा शक्ति का दान करें जो भगवान् शिव को पाए बिना कभी संतुष्ट नहीं होती हैं ।

हे माता सरस्वती , श्री गणेश , श्री शेषनाग जी
आप तीनो मुझे इश्वर का गान , चिंतन , साहित्य रचने वाली बुद्धि प्रदान करे , जैसे आप लोग उनका गुणगान करते नहीं थकते वैसे ही मेरी उनमे दृढ आस्था रहे ।

हे नारद जी
इश्वर के नाम का सतत जाप और निर्बाध गति के स्वामी श्री नारद जी आप मुझ पर प्रसन्न हो । और आपकी योग्यता को हम तुच्छ लोग भी पा सकें ऐसी हमें कृपा प्राप्त कराये।

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...