बुधवार, 20 अक्टूबर 2010

कृष्ण प्रेमाभक्ति को समर्पित एक कविता

यह कविता वैसे एक कृष्ण भक्त साधक को समर्पित हैं । असल में में मैंने एक कथा के वीडियो में उनकी अति दुर्लभ छवि देखि जिसे देखकर सहज ही मन उन्हें प्रणाम करने का हो आया. आशा हैं आप लोगो को मेरे भाव अच्छे लगेंगे जो उनकी भक्ति को समर्पित हो. वैसे भी कृष्ण भक्तो का गुणगान करने का पुण्य बहुत होता हैं और मै इस तरह में पुण्य कमाने में उस्ताद हूँ .

भक्ति में डूबी वो कैसी लड़की हरिभक्तानी थी
मेरे मन को भायी गोपिभाव में डूबी देवांगी थी

उसके चरणों में मर ही जाने का मन करता था
कहीं का नहीं रहा मैं जीने से अब डरता था
घोर कलयुग में भी ऐसे जीव रहते हैं
कृष्ण प्रेम के दिव्य कण जिनके हृदय में बहते हैं

सतत आंसू क्यों ना ऐसे प्रेम पर बहते जाये
अथक मेरे बोल क्यों ना कविता कहते जाये
परम भक्त होने का ये कैसा दर्द सहते आये
सदा सदा हम किशोरी जी के चरणों में रहते आये

इसीलिए कभी हरिभक्तो को आंकना नहीं चाहिए
कृत्रिम प्रकाश नहीं आंसुओ से जलता हृदय चाहिए
तब समझेंगे कि कथा का क्या अर्थ होता हैं
फिर कहेंगे कि क्यों जीव थोथे कर्म ढोता हैं

बिछुड़ी गोलोक धाम की किसी पार्षद की बानगी लगी
अपने प्रिय कृष्ण से एकतरफा भक्ति में दीवानी जगी
क्या प्रेमाभक्ति इतना पागल बना देती हैं
देकर सारा दुःख वो चैन सारा छीन लेती हैं

भक्ति जैसा कुछ ईश्वर को प्यारा आयाम नहीं
राधा मीरा जैसा परम जीव मिल जाये बस कही
तो कृष्ण भी दर्शन पाकर धन्य हो जाता हैं
तभी विरह का हर गीत "वीरेन " गाता हैं

2 टिप्‍पणियां:

POOJA... ने कहा…

bahut sundar aur bahut ji pyaari kavita...

vandana gupta ने कहा…

विरेन्द्र
तुम्हारी इस कविता ने मुझे रुला दिया और कुछ भी कहने लायक नही छोडा…………॥इस वक्त मौन हूँ असमर्थ हूँ कुछ भी कहने मे………………शायद इस मौन को तुम समझ सको। कृष्ण प्रेम ऐसे ही दीवाना बना देता है।

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...