ये कविता मैंने इन्टरनेट से ही ली । इसके exact लिंक का मुझे अभी पता नहीं हैं । बस मैंने इसे देवनागरी में लिखा हैं जो उम्मीद हैं आपको अच्छी लगेगी । अगर आप में किसी को इसके मूल लेखक के बारे में पता चले तो बता देना जिससे मैं पोस्ट में उनका लिंक डालकर उन्हें इसका पूरा श्रेय दे सकूँ
कोइ तुमसे पूछे कौन हूँ मैं, बस कह देना कोई ख़ास नहीं
एक दोस्त कच्चा पक्का सा , एक झूठ आधा सच्चा सा
दर्द ढके परदे जैसा , वो बहाना है सबसे अच्छा सा
जीवन का एक साथी है, जो दूर हो के पास नहीं है
कोई पूछे कौन हूँ मैं , बस कह देना कोई ख़ास नहीं
हवा का एक वो झोंका है , कभी शांत तो कभी तूफानों सा
शकल देख नजरे झुका ले, सबसे प्यारा कभी बेगानों सा
वो जिंदगी का समंदर, पास है पर किसी को प्यास नहीं ,
कोई पूछे कौन हूँ मैं , बस कह देना कोई ख़ास नहीं
एक साथी जो बिना कहे भी सब कुछ कह जाता है
यादों में जिसका एक धुंधला चेहरा रह जाता है
यूँ तो उसके होने का कुछ गम नहीं
पर कभी आंसू बनकर बह जाता है
यूँ रहता तो मेरे दिल में ही है
पर आँखों को उसकी तलाश नहीं
कोई तुमसे पूछे कौन हूँ मैं,
बस कह देना कोई ख़ास नहीं
गुरुवार, 31 दिसंबर 2009
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
-
सुबह सुबह लोग भक्ति के संगीत में डूबने का नाटक करते हुए उस भगवान् को बेवक़ूफ़ बनाते हैं जो हम सबसे ज्यादा चालाक हैं और...
-
सबसे पहले तो आप का धन्यवाद जो आपने अपना कीमती समय ख़राब करने की ठान ही ली हैं । दूसरा सरल कुमार जी बेचारे महत्वाकांक...
-
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
3 टिप्पणियां:
आपको और आपके परिवार को नव वर्ष मंगलमय हो!
इस नए ब्लॉग के साथ नए वर्ष में हिन्दी ब्लॉग जगत में आपका स्वागत है .. अच्छा लिखते हैं आप .. आपके और आपके परिवार वालों के लिए नववर्ष मंगलमय हो !!
नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ ब्लाग जगत में द्वीपांतर परिवार आपका स्वागत करता है।
एक टिप्पणी भेजें