शनिवार, 8 जनवरी 2011

एकतरफा प्यार को समर्पित एक कविता

जब आपको कई बार लगे कि कही मेरा प्यार एक तरफ़ा तो नहीं और क्यों सारी जिंदगी भर का दुःख मोल ले लिए और एक पल कि ख़ुशी नहीं . हालाँकि हैं तो क्रिएटिव एंगल से लिखी हुई नहीं तो फ्रस्ट्रेशन बहुत रुला देती हैं । वे भाव बहुत पुराने हैं तो कुछ असंगत से भी लग सकते हैंपर कुल मिलाकर एक एक तरफ़ा प्यार का थीम मैंने इसमें डाला हैं अपनी कल्पना के आधार पर


हे प्रभु ! मुझसे ना अब तेरा दर्द सहा जाता हैं

स्त्रिओ के झूठे भावो में एक मर्द कराहता हैं

सिर्फ और सिर्फ ईश्वर तेरे संयोगो कि बात मानी थी
पुनर्जन्म पिता का उसे लेकर आया जो अनजानी थी
मन कहता था कि उसके शरीर में बसी आत्मा दीवानी थी
हार कर उसे अपना भी लिया पर उसकी अपनी कहानी थी

उसे चीज़े अपने ढंग से चाही थी
मेरी बातो को आदर देने कि जिसमे मनाही थी
इसीलिए मुझे बातो का ढंग बदलना पड़ा
बेशर्मो से भी बुरे कर्मो में मन रगड़ना पड़ा

ना कर सका कोई फरियाद क्योंकि एक साधक का वादा था
आत्महत्या की नौबत पर उफ़ तक करना उसको लगता ज्यादा था
मेरा अपना ना परिवार ना कोई प्राणों से प्यारा था
मैने सबको खोया पर उसे मनाना ख़ानदान सारा था

मुट्ठी भर मेरी जरूरते पर उसे कभी समझ नहीं आई थी
उससे जब कुछ माँगा उसने परिवार की दिक्कते गिनाई थी
होना भी चाहिए था क्योंकि मेरे प्यार से उसे क्या लेना था
सबसे बुरा होकर भी पता नहीं गारंटी का कौन सा सबूत देना था

हमेशा सोचता रहता था की कुछ चमत्कार होकर रहेगा
उसकी तरफ से कभी तो समर्पण का एक झरना बहेगा
पर सिर्फ मेरे लिए ही उससे सच ना बोला जा रहा था
कमजोर हो चुके बंधन से दामन ना खोला जा रहा था

वो ऐसी ही स्पष्ट जरूरतों वाली लड़की हुआ करती थी
हमेशा अपनी परेशानी ही उसको दिल से छुआ करती थी
मेरी तरफ उसे लगता था की चीज़े बहुत आसान हैं
घडी घडी उसके साथ को तरसता क्या "वीरेन" भगवान हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...