मेरे कई दोस्त (अब ओन लाइन दोस्त भी )कई सालों से मुझसे इश्वर के सम्बन्ध में धार्मिक और उलटे सीधे प्रश्न पूछते रहते हैं .जैसे राम जी ने वो गलत क्यों किया कृष्ण जी को क्या वैसे करना चाहिए था , मेरे सदगुरू बापूजी को लेकर भी सवाल या ग़लतफ़हमी सुनने को मिल जाती हैं . हालाँकि मैंने कभी किसी को निराश भी नही किया . असल में मेरी धार्मिक प्रकृति के कारन ही वे बार बार अनूठे अनूठे प्रश्न पूछते हैं . सबसे ज्यादा ख़ुशी मुझे नए साधको के जवाब देने में होती हैं . फिर सोचा कि एक ब्लॉग पोस्ट लिख दू ,lमैं इसी से प्रेरित होकर ये पोस्ट लिखने को मजबूर हुआ हूँ । जो समाधान या राय मैं नीचे दे रहा हूँ ये मेरे अपने व्यक्तिगत अनुभव के हैं । कुछ भी इसमें झूठ नहीं हैं । और अगर कोई मुझसे सहमत ना हो तो मुझे थोडा कम जानकार समझकर प्रेम से मेरा मार्गदर्शन करे । मैं बिलकुल आपके सच्चे पथ को स्वीकार करूँगा ।
मुद्दा कोई भी हो हमारे कुछ दोस्त इस तरह के धरम के बारे में विचार लाकर बस डेढ़ दो घंटे पास कर लेते हैं . ना कोई उन्हें मतलब होता हैं , हरदीप ही नहीं कोई भी बंदा उनके सवालो से थोडा असमंजस में पढ़ ही जाता हैं कि भाई अब इसका जवाब क्या दूँ . ऐसे दोस्तों के खाली दिमाग में बस बहस करने कि आदत ज्यादा होती हैं जो बस एक दो कप चाय मिलने से हुई उर्जा प्राप्त करने के बाद ज्यादा दिखाई देती हैं । ऐसी बहस और विषय हमेशा नए धार्मिक साधक की श्रधा की खासी खिंचाई होती हैं । क्योंकि बेचारे के पास कमजोर नीव होती हैं बस एक " इश्वर की मर्ज़ी " जैसा तर्क लेकर घंटों लड़ता रहता हैं ।
दोस्तों ने टाइम पास करना होता हैं पर इसकी पूजा और आत्मसम्मान पर प्रासंगिक होने का खतरा बढ़ता जाता हैं । दोस्तों में ना गहरे नास्तिक होते हैं ना गहरे आस्तिक सब थोड़े अनुकूलता के हिसाब से ढलने वाले होते हैं ।
बस शुरुवात इस बात से करें कि इश्वर कोई तर्कों का विषय नहीं हैं , ये तो बस अब संतो ने ही इश्वर के संकल्प से हम जैसे कलयुगी और उलटी मति के लोगो को समझाने के लिए कुछ रहस्यों को तर्कों से समझाने की कोशिश हैं . आप याद करिए राम जी को पिता के वनवास आदेश को एक सेकंड में स्वीकार किया . क्या कोई तर्क माँगा पिता से . सिर्फ संत ही सही समय के हिसाब से राय दे सकते हैं. कई ग्रंथो की प्रमाणिकता और प्रासंगिकता इनमे समाये रहस्यों से कभी कभी संदेहास्पद हो जाती हैं . इश्वर आज्ञा से सिर्फ संत ही एकमात्र अधिकारी हैं जो सपष्टीकरण दे सकते हैं । ये कभी भारत पाकिस्तान या अमेरिका ईराक का मुद्दा नहीं हैं कि आप NDTV पर बहस करके टी आर पी बटोरे और कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद कोई आउट पुट नहीं । दस साल से तो पचासों चैनेल बस ऐसे ही टाइम मिसयूज़ कर रहे हैं .
सबसे पहले तो हम यह सोचे कि इश्वर वास्तव में हैं क्या । मतलब वो मन बुद्धि वाला एक इंसान टाइप का हैं या नियमो से बंधी कोई साकार या निराकार चेतना । या ऐसा कोई निकृष्ट जीव जो दुनिया बनाकर भाग गया हैं । और हमें अकेला दुखो के बीच छोड़कर छुट्टी मना रहा हैं । मेरे विचार में अगर सिर्फ हम इश्वर को अगर समझने की कोशिश करें तो शायद जो पूरी जिंदगी में उस पर थोपी गयी करोड़ों लानते , कमिओं को लेकर झगड़ते ना रहे । आप सोचिये रावन, शिशुपाल जैसे दुष्टों को उसने जीते जी सारी सुविधाएँ दी और मरते वक्त मोक्ष भी दे दिया और एक हम हैं कि इतने पापी भी नहीं लगते फिर भी जीते जी मरे जा रहे हैं और मरने के बाद यमदूतो से हमारी कुटाई भी निश्चित हैं ।
हम लगभग छः फुट की ऊँचाई वाले लोग निर्णय करते हैं अपने उस दिमाग से जो लगभग एक किलोग्राम का हैं और अब इश्वर का परिमाप जानने की कोशिश करते हैं जो हमारे जैसे छः अरब लोगो को एक साथ जी रहा हैं । खरबों और धरती जीवो का पालन कर रहा हैं । भूमि का सिर्फ उनतीस प्रतिशत भाग हटाने के बाद इसका लगभग
तिगुना जल का भाग और उसमे रहने वाले बड़े बड़े समुद्री जीव जो हाथी जैसे बड़े जीव को कब निगल जाए कुछ पता नहीं । अब पृथ्वी और फिर नौ गृह जिनमे कुछ गृह ऐसे जो हमारी धरती को समां ले तो उनके आकार में ज्यादा फर्क ना आये । इन सबके बाप सूर्यदेव उनके आकार की बात ना करे बस ऐसे सोचे की अगर वो एक बस एक किलोमीटर और हमारे पास आ जाये तो हम चतुर लोग बस एक पल में स्वाहा ।
ज्यादा बात को नहीं बढाता, एक ब्रहमांड के सौर मंडल और मन्दाकिनी में कुल मिलाकर 10 के बाद बाईस जीरो लगा ले तो सूर्यों की संख्या उतनी हैं । हमारे पास जो सबसे नजदीक सूर्य हैं वो लगभग सवा चार प्रकाश वर्ष दूर हैं मतलब अगर हम तीन लाख किलोमीटर प्रति सेकंड से गति करें तो वहा सवा चार साल में पहुंचेंगे ।
अब ये तो वो हैं जो अपनी आखो से हम देख सकते हैं । सूर्य से ही हमें करोडो तरंग्धैर्य मिलती हैं पर हम सिर्फ सात रंग और काला, सफ़ेद मिलाकर सिर्फ नौ तरंग धैर्य में सारी जिंदगी गुजारते हैं । तो इन सबको जो सिर्फ संकल्प मात्र से जो धारण करती हैं वो माया हैं । इश्वर सिर्फ संकल्प से माया बनाते हैं । ये तो था उनके लिए जो थोडा वैज्ञानिक जवाब चाहते हैं अब बात आती हैं नए नए साधको की श्रधा टिकाने की ।
सोचिये सोलह साल पढाई करने के बाद ,जिसमे इंजीनियरिंग & MBA करने के बाद भी हम सोचते हैं की ज्ञान की कोई थाह नहीं । पर इश्वर जो सब कुछ हैं उसे क्यों बस एक चाय के कप को पीने में लगने वाले समय में समझ लेने की कोशिश करते हैं । पति पत्नी सारी जिंदगी साथ रहते हैं और बुढापे में कहते हैं कि मैं इसको आज तक नहीं समझ पाया /पाई ।
इश्वर को तो ब्रह्मा जी, माता पार्वती , गरूडजी , इंद्र आदि देव भी नहीं समझ पाए । वो तो उनके तर्क में भी नहीं समाया फिर मेरे या आपके समझ में ना आये तो क्या बड़ी बात हैं । हमने उसके एक नाम को पुकारा हो वो तो तब भी समझाने को तैयार हैं । अरे सामान्य नास्तिक की बात तो छोडो जो स्वयं कि बुआ का बेटा शिशुपाल गाली देते देते मर गया उसे भी अपने में समां लिया । फिर क्यों खामख्वाह तर्क ढूंढ ढूंढ कर रूखा ज्ञान बटोरना । वो तो बच्चो जैसा मासूम हैं । फूलो जितना कोमल हैं । उससे शक्तिशाली कोई नहीं । समय आने पर वो खुद कह देगा कि वो हिन्दुओ का हैं या मुसलमानों का या इसाईओं का । क्यों हम उलझे रहे । जैसे बच्चा माँ की गोद में सुरक्षित रहता हैं वैसे क्यों ना सब इसी पर छोड़ दे । सिर्फ साठ सत्तर साल के जीवन में थोड़े तर्क सीख लिए और बन्दों को चुप करा दिया तो क्यां अनगिनत काल से चले आ रहे इश्वर का क्या बिगाड़ा।
उससे चालाकी मत करो वो हमसे अधिक चालाक हैं और चोबीस घंटे गाल में हाथ टिकाये हमारे पास बैठा हैं , बिल्कुल झाँक रहा हैं आँखों में । ये रहस्य मेरे एक इश्वर प्राप्त मित्र ने मुझे बताया था । क्यों चतुर बन रहे हो । सोचो ज़रा अपनी मृत्यु के वक्त कौन सा वकील और मण्डली बहस में मदद करेगी इश्वर से । वो तो हमें तब भी प्यार ही करेगा , जलील तो वो कर ही नहीं सकता । वो सिर्फ दिल देखता हैं । तर्क वाले के साथ तर्क करता हैं , प्यार वाले के साथ प्यार , खतरनाक के साथ खतरनाक ।
अब हरदीप वाली पोस्ट को लेते हैं . दुर्योधन शायद एक सों बीस साल तक जीया होगा । पर लगभग नो लाख और उससे भी पहले के ग्रंथो में जो साक्ष्य आया हैं उसमे अगले एक हज़ार चतुर्युगो तक कि भविष्यवाणी हैं। मुनि वाशिष्ठ जी रामजी को भविष्य में होने वाले महाभारत के युद्ध से पहले के बारे में बताते हैं कि ऐसे ऐसे एक युद्ध होगा और एक दुर्योधन होगा जो आपके कृष्णावतार कि बात नहीं मांगेगा तब आप पांड्वो को संकल्प करके उसका नाश कर दोगे । जब देवता इश्वर से जन्म लेने कि प्रार्थना करते हैं तो इश्वर कहते हैं कि मैं एक दुर्योधन जैसा कलयुगी जीव बनाऊंगा और उसके निमित सबका नाश करूँगा ।
माता पार्वती को भी एक बार भगवान् शिव ने समझाया था कि हरि कि इच्छा से ही सब होता हैं :-
बोले बिहसी महेश तब ज्ञानी मूढ़ ना कोई
जेहि जस रघुपति करई , सोयी तेहि क्षण होई
मेरे भाई बहन , मेरे कहने का मतलब हैं कि कुछ समय महीने साल जो भी जितना भी समय और भक्ति की विधा आपको सही लगता हैं सत्संग, कथा , कीर्तन , जप , ध्यान , ज्ञान या कोई भी गुरु द्वारा बताया रास्ता , उस पर थोडा जाये फिर कोई बात बन सकती हैं ।
नहीं तो ये पोस्ट मैंने लिख दी और आपने पढ़ ली बस हो गया थोडा टाइम पास बस इन्टरनेट पर कुछ चुटकुले पढ़ लो फिर वापिस अपनी दुनियादारी में लौट जाओ क्योंकि एक दिन में बिना इश्वर या गुरुकृपा के कोई चमत्कार नहीं होगा । और जो आपके मन में आएगा वो आप करेंगे । इश्वर के आनंद में कोई कमी नहीं पर आपका कुछ बचेगा नहीं । सदा श्रधा बनाये रखने के लिए सदा इश्वर के बारे में सोचना और उसके प्यार संतो के संपर्क में रहने से सही राय का पता चल सकता हैं । जिन्हें पूरा ज्ञान नहीं हैं वो राम जी के बारे में कृष्ण जी के बारे में या संतो या साधको के बारे में ना कहने जैसा कहेंगे , ना करने जैसा करेंगे । पर आधार यही हैं भलाई करने वाले कभी बुरे से पराजित नहीं होते । ये थोडा समय के साथ धैर्य रखने से समझ में आ जाता हैं कि सब कुछ इश्वर हैं सबमे इश्वर हैं सब कुछ इश्वर का हैं । जो जैसा समझता हैं वैसा मन बुद्धि के हिसाब से मान लेता हैं।
!! श्री हरि: !!
!! बापूजी क़ी कृपा आप पर सदा बनी रहे !!
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
-
सुबह सुबह लोग भक्ति के संगीत में डूबने का नाटक करते हुए उस भगवान् को बेवक़ूफ़ बनाते हैं जो हम सबसे ज्यादा चालाक हैं और...
-
सबसे पहले तो आप का धन्यवाद जो आपने अपना कीमती समय ख़राब करने की ठान ही ली हैं । दूसरा सरल कुमार जी बेचारे महत्वाकांक...
-
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
3 टिप्पणियां:
इस पहरे को पढ़ने के बाद लगा। आप अपनी बात से भाग रहे हैं, जो आप ने शुरू में कही थी कि मैं उनके सवालों का जवाब देने आया हूँ।
इश्वर को तो ब्रह्मा जी, माता पार्वती , गरूडजी , इंद्र आदि देव भी नहीं समझ पाए । वो तो उनके तर्क में भी नहीं समाया फिर मेरे या आपके समझ में ना आये तो क्या बड़ी बात हैं । हमने उसके एक नाम को पुकारा हो वो तो तब भी समझाने को तैयार हैं । अरे सामान्य नास्तिक की बात तो छोडो जो स्वयं कि बुआ का बेटा शिशुपाल गाली देते देते मर गया उसे भी अपने में समां लिया । फिर क्यों खामख्वाह तर्क ढूंढ ढूंढ कर रूखा ज्ञान बटोरना । वो तो बच्चो जैसा मासूम हैं । फूलो जितना कोमल हैं । उससे शक्तिशाली कोई नहीं । समय आने पर वो खुद कह देगा कि वो हिन्दुओ का हैं या मुसलमानों का या इसाईओं का । क्यों हम उलझे रहे । जैसे बच्चा माँ की गोद में सुरक्षित रहता हैं वैसे क्यों ना सब इसी पर छोड़ दे ।
एक और बात कहूँ जी, जानने का अर्थ होता है..किसी चीज को खोजकर जानना, स्वयं जानना। और नास्तिक होए बिन तुम किसी को जान न पाओगे। मैं आज आपको कहता हूँ कि मैं ईश्वर हूँ, क्या आप इस बात को स्वीकार करेंगे? उत्तर का इंतजा रहेगा।
ईश्वर आपको सदा ज्ञान शिरोमणि बनाये . मुझे तो बिलकुल साधारण या नासमझ नौसिखिया समझिये . आप जैसे बिलकुल साफ़ और ऊंचे विचार के व्यक्ति के साथ तर्क करने के लिए मेरे पास तो शब्द भी ही नहीं हैं . काश मैं इस पोस्ट को लिखने से पहले आप से बात कर लेता तो शायद मेरे शब्द परिपक्व होते . हे प्रभु ! कुलदीप हैप्पी जी कि तरह ही आप सबको आपका सच्चा ज्ञान दीजिये क्योंकि यही ऐसे लोग ही समाज का कुछ भला कर सकते हैं . और हे हरि ! मुझे अपनी इन सेवाओं से दूर हटाये और ऐसे कुलदीप जैसे लोगो को आगे लाये . वैसे आप कुलदीप भाई कभी किसी सेवा कि आवशयकता हो तो कृपया मुझे आज्ञा दे मैं आपके श्री चरणों में उपस्थित हो जाऊँगा . तर्क वगैरह करने कि मेरी बुद्धि नहीं हैं क्योंकि मेरा हारना तय हैं . कुलदीप भाई माफ़ करना आपको निराश करने के लिए . मैं तो पोस्ट में पहले ही लिख चुका हूँ कि मार्गदर्शन करें . आपने इतना कीमती समय लगाकर मेरी पोस्ट पर कमेन्ट किया , इसका आभार ही मेरे लिए उतारना भारी हैं .
--
!! श्री हरि : !!
बापूजी की कृपा आप पर सदा बनी रहे
सर; सतसंग बिना विवेक नहीं होता और बिना हरी कृपा के सत्संग या संत-संग नहीं मिलता! आजकल तो मुझे अविसा लग रहा है कि जहा से कभी शुरुआत हुई थी उस से भी नीचे पहुँच गया हूँ.. पता नहीं कहाँ रुकूंगा .... गिरते-गिरते!
एक टिप्पणी भेजें