मंगलवार, 16 फ़रवरी 2010

जिंदगी प्यार का गीत हैं

लता मंगेशकर की आवाज़ में पद्मिनी कोल्हापुरे पर फिल्माया ये गीत वाकई जिंदगी के उतार चढाव दिखाता हैं
गीत के बोल हैं

जिंदगी प्यार का गीत हैं , इसे हर दिल को गाना पड़ेगा
जिंदगी गम का सागर भी हंस के उस पार जाना पड़ेगा

जिसका जितना हो आँचल यहाँ पर उसको सौगात उतनी मिलेगी
फूल जीवन में ना खिले तो कांटो से भी निभाना पड़ेगा

हैं अगर दूर मंजिल तो क्या रास्ता भी मुश्किल हैं तो क्या
रात तारों भरी ना मिले तो दिल का दीपक जलाना पड़ेगा

जिंदगी एक पहेली भी हैं सुख दुःख की सहेली भी हैं
जिंदगी एक वचन भी तो हैं जिसे सबको निभाना पड़ेगा

(किशोर कुमार के स्वर में)

ज़िन्दगी  एक  अहसास  हैं  टूटे  दिल  की  कोई  आस  हैं
ज़िन्दगी एक बनवास हैं काट कर सबको जाना
पड़ेगा


ज़िन्दगी बेवफा हैं तो क्या अपने रूठे हैं हमसे तो क्या
हाथ में हाथ ना हो तो क्या साथ फिर भी निभाना
पड़ेगा


ज़िन्दगी एक मुस्कान हैं दर्द की कोई पहचान हैं
ज़िन्दगी एक मेहमान हैं छोड़ संसार जाना पड़ेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...