सरलकुमार टी वी देखता हैं तो ब्रेकिंग न्यूज़ आ रही हैं कि भारत पर और आतंकवादी हमले हो सकते हैं । सरल ने सोचा की शायद किसी पाकिस्तानी आतंकवादी गुट ने धमकी जारी की हैं पर सदमा लगा कि भारतीय प्रधानमन्त्री श्री मनमुटाव सिंह कह रहे हैं और भारतीओं को सतर्क रहने को कहा हैं , अब बेचारे सरल ने तो सोचा था केवल वोट डालकर ही वो सरकार चुनने की वजह से सुरक्षित हो गया था । अरे भाई झूठ भी तो बोल सकते थे की भारत की रक्षा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध हैं । जिस तरह दिल्ली की मुख्यमंत्री कहती हैं की हमने सब चेक करवा लिए हैं दिल्ली में दाल महँगी नहीं हैं ।
फिर कृषि मंत्री अदद गंवार कह रहे हैं की सब्जिओं के दाम बढ़ सकते हैं । मतलब इसका की वो कालाबाजारी वालों से मिले हुए हैं क्या जो उन्हें पता हैं की सब्जियां महँगी होंगी । समझ नहीं आता की वो पक्ष में हैं या विपक्ष में ।
युवराज रोउल घांदी कह रहे हैं कि परिवार वाद ने देश को बहुत नुकसान पहुँचाया हैं और अब देश की राजनीति में परिवारवाद की कोई जगह नहीं हैं और अपने स्वर्गीय पिता के बयान को लेकर भावुक हो जाते हैं कि ऊपर से सौ रुपये चलते हैं तो गरीब तक सिर्फ एक रूपया पहुँचता हैं ,
अब सरल को कौन बताये की किस परिवार ने पचास साल देश की "सेवा " की और गरीब तक एक रूपया पहुँचाने की जिम्मेदारी उस सरकार या पार्टी की हैं जो शुरू से सत्ता में रही ।
भारतीय जनता पार्टी बयान दे रही हैं की उनकी पार्टी में एकता हैं ।
ये बयान सरल को सच्चा लग रहा हैं क्योंकि तभी तो एकता कपूर के टी वी सीरियल की तरह धमाधम मची हैं एक दुसरे की बुरे करने की ।
ब्लॉग लिखते लिखते अचानक इन्टरनेट काम करना बंद कर जाता हैं , सरल देखता हैं की एक ट्रक टेलीफोन के खम्बे से टकरा गया हैं और पोस्ट बंद कर......................................
अब ट्रक वाले और सरल की बीच बयानबाजी चल रही हैं .
गुरुवार, 28 जनवरी 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
-
सुबह सुबह लोग भक्ति के संगीत में डूबने का नाटक करते हुए उस भगवान् को बेवक़ूफ़ बनाते हैं जो हम सबसे ज्यादा चालाक हैं और...
-
सबसे पहले तो आप का धन्यवाद जो आपने अपना कीमती समय ख़राब करने की ठान ही ली हैं । दूसरा सरल कुमार जी बेचारे महत्वाकांक...
-
सुबह सुबह फेसबुक पर अपडेट कि हैं सोचा यहाँ भी डाल देता हू । पल पल मुश्किल होती जिंदगी आसान लगती हैं प्रभु तेरी बंदगी जी जी कर भी क्या हासिल ...
1 टिप्पणी:
hahahaha
एक टिप्पणी भेजें